फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बलग वार्ड से सुरेश शर्मा, सैंज वार्ड से सत्या ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
. 22 पंचायत समिति सीटों के परिणामों ने स्थानीय राजनीति की नई तस्वीर आई सामने
विज्ञापन


. कई स्थानों पर उम्मीदवारों के बीच रहा कड़ा मुकाबला, जीत-हार का फैसला बेहद कम मतों के अंतर से हुआ

संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)।
ठियोग उपमंडल में पंचायत समिति सदस्य चुनावों के परिणाम देर रात घोषित किए गए। 22 वार्डों में हुए चुनावों में कई स्थानों पर उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला और जीत-हार का फैसला बेहद कम मतों के अंतर से हुआ। बलग वार्ड से सुरेश शर्मा ने 689 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनिल को 635 मत मिले। सुरेश शर्मा ने 54 मतों के अंतर से विजय हासिल की। सैंज वार्ड में भी रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। यहां सत्या को 954 मत प्राप्त हुए, जबकि नीलम को 857 मत मिले। सत्या ने 97 मतों से जीत दर्ज की। बगैण वार्ड में सुंदर सिंह और विकास शर्मा के बीच कांटे की टक्कर रही। सुंदर सिंह को 1481 मत मिले, जबकि विकास शर्मा को 1431 मत प्राप्त हुए। सुंदर सिंह ने मात्र 50 मतों के अंतर से जीत हासिल की। घोड़ना वार्ड से सुरेश कुमार ने 1451 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी राजेंद्र सिंह को 944 मत मिले। सुरेश कुमार ने 507 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। कुठार वार्ड में बिहारी लाल को 979 मत प्राप्त हुए, जबकि जिया लाल को 782 मत मिले। बिहारी लाल ने 197 मतों के अंतर से जीत हासिल की।देवठी वार्ड से सुरेंद्र ने 1211 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी लच्छी राम को 889 मत मिले। सुरेंद्र ने 322 मतों के अंतर से चुनाव अपने नाम किया। पंचायत समिति चुनावों में कई वार्डों में बेहद करीबी मुकाबले ने मतदाताओं की राजनीतिक जागरूकता और चुनावी प्रतिस्पर्धा को दर्शाया। देर रात तक चली मतगणना के बाद विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया, जबकि हारने वाले प्रत्याशियों ने भी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उपमंडल की 22 पंचायत समिति सीटों के परिणामों ने स्थानीय राजनीति की नई तस्वीर सामने रखी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें