फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सूर्यांश ने 86 और मन्नत ने 79 प्रतिशत अंक किए प्राप्त

विज्ञापन
ज्यूरी पब्लिक स्कूल के दसवीं कक्षा की परीक्षा में सूर्यांश शर्मा ने पाया प्रथम स्थान। संवाद
विज्ञापन
पब्लिक सीनियर सेकेंडरी ज्यूरी स्कूल का परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ज्यूरी का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा। दसवीं की परीक्षा में सूर्यांश शर्मा ने 86 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, मन्नत ने 79 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान और नेहा ने 73 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। स्कूल प्रबंधक अनिता नेगी और स्कूल प्रधानाचार्य कृष्णा नेगी ने सभी विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है। परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहने से स्कूल में खुशी का माहौल बना है। यह सफलता छात्रों की कठोर मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन के सहयोग से है। साथ ही अभिभावकों की कड़ी मेहनत से छात्रों ने परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने छात्रों को भविष्य में भी इसी तरह से प्रदर्शन करने का आह्वान किया। संवाद

ज्यूरी पब्लिक स्कूल के दसवीं कक्षा की परीक्षा में सूर्यांश शर्मा ने पाया प्रथम स्थान। संवाद

ज्यूरी पब्लिक स्कूल के दसवीं कक्षा की परीक्षा में सूर्यांश शर्मा ने पाया प्रथम स्थान। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें