फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कुमारसैन में दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सात सहायिकाओं के भरे जाएंगे पद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन के आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के दो और सहायिकाओं के सात पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए उम्मीदवार 15 फरवरी तक सादे कागज में आवेदन पत्र कर सकते हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी कुमारसैन डाॅ. राजेश कुमार ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 20 फरवरी को बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय में सुबह 10 बजे होंगे। इसमें दो पद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के सात पद भरे जाएंगे। आंगनबाड़ी केंद्र रिवाली और फराल में पद भरे जाएंगे, वहीं आंगनबाड़ी केंद्र देवरीघाट, सुदमू, मंगसू, भड़ासा, किरटी, लाठी और हल्याणा में सहायिका के पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए कम से कम बारहवीं पास होना जरूरी है। । इसके अलावा प्रार्थी की आयु 18 साल से लेकर 35 साल और परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें