10 जून तक इच्छुक अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांगपिओ किन्नौर में सत्र 2024-25 के लिए पीजीटी योग (कौशल अध्यापक) की संविदा आधार पर पद भरा जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 10 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांगपिओ की प्रभारी प्राचार्य शशि कांता ने बताया कि विद्यालय की कार्यालय वेबसाइट पर गूगल फॉर्म के माध्यम से 10 जून तक अभ्यर्थी अपना आवेदन जमा करवा सकते हैं। पीजीटी योग पद के लिए योग्यता गूगल फॉर्म में अंकित की गई है। इसके अलावा आगामी सूचनाओं के लिए अभ्यर्थी विद्यालय वेबसाइट पर https://navodaya.gov.in/nvs/nvsschool/KINNAUR/en/home/ निरंतर अवलोकन कर सकते हैं।