रिकांगपिओ में जल जीवन मिशन के तहत आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त किन्नौर। स्रोत : डीपीआ
जल जीवन मिशन के तहत बैठक में योजनाओं पर हुई चर्चा
उपायुक्त ने पेयजल और मल निकासी योजनाओं के निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने जल शक्ति विभाग को जिले की पेयजल योजनाओं के स्रोतों की निगरानी और समय-समय पर पेयजल भंडारण टैंकों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जल जीवन मिशन के तहत आयोजित बैठक में उपायुक्त ने विभाग को योजनाओं के कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने को भी कहा। उन्होंने पेयजल स्वच्छता को लेकर विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए। जल जीवन मिशन की के तहत उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में बैठक हुई। अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से वर्तमान प्रदेश सरकार की स्वच्छ पेयजल आपूर्ति उपलब्ध करवान के लक्ष्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने लंबित पड़े कार्यों को समयबद्ध सीमा में पूरा करने को कहा। उन्होंने जल शक्ति विभाग को पेयजल स्रोतों की निगरानी एवं भंडारण टैंकों की समय-समय पर सफाई सुनिश्चित करने, दूषित जल से राहत पहुंचाने और पेयजल भंडारण टैंकों में पर्याप्त मात्रा में क्लोरीन का छिड़काव करने के निर्देश दिए। जल शक्ति विभाग रिकांगपिओ के अधिशाषी अभियंता अभिषेक शर्मा ने बैठक का संचालन किया और जिले में क्रियाशील पेयजल योजनाओं पर जानकारी प्रदान की। बैठक में परियोजना अधिकारी एकीकृत जनजातीय विकास कार्यक्रम घनश्याम दास शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।