फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सांगला वैली के लोगों ने खनन का किया विरोध

विज्ञापन
कोपा में माइनिंग के विरोध में एकत्रित हुए ग्रामीण अ​धिकारियों से चर्चा करते हुए। संवाद
विज्ञापन
रिकांगपिओ(किन्नौर)। किन्नौर की कमरू और सांगला पंचायत के ग्रामीणों ने जेएसडब्ल्यू हाइड्रो प्रोजेक्ट की ओर से की जा रहे खनन का शनिवार को विरोध जताया। शनिवार को सांगला वैली के ग्रामीण कोपा गांव में जेएसडब्ल्यू बांध के पास एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने परियोजना के लिए हो रहे खनन का विरोध किया। कुछ समय बाद पुलिस की टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। लोगों ने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि नदी से बिल्कुल भी रेत नहीं निकाला जाना चाहिए। काफी समय तक प्रशासनिक अधिकारियों और लोगों के बीच मामले को लेकर चर्चा हुर्द। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीण वहां से गए।ग्रामीणों का कहना था कि खनन गतिविधियों के कारण क्षेत्र में लगातार भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं, जिससे भूमि कटाव बढ़ रहा है। लोगों की खेती योग्य जमीन और आवासीय क्षेत्रों को खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने विशेष रूप से गर्मियों के दौरान इस तरह के खनन को पूरी तरह से अनुचित बताते हुए इसे तुरंत रोकने की मांग की है, ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे और भविष्य में किसी बड़े नुकसान से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें