फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सड़क सुविधा को तरस रहे छलावट गांव के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
. सिलिंडर, राशन सहित अन्य सामग्री पीठ पर ढोने को मजबूर
विज्ञापन


. मरीजों, बुजुर्गों और विद्यार्थियों की दुश्वारियां बरकरार

. सेब समेत नकदी फसलों को मंडियों तक पहुंचाना चुनौती

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की भड़ावली पंचायत के छलावट गांव को आज तक सड़क सुविधा का इंतजार है। छलावट गांव के मरीजों, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों समेत ग्रामीणों को सड़क न होने के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। वहीं किसानों-बागवानों को अपनी नकदी फसलों को मंडियों तक पहुंचाना चुनौती बना हुआ है। सड़क सुविधा न होने से ग्रामीणों को रोजमर्रा का सामान पीठ पर ढोकर घर पहुंचाना पड़ रहा है। लोग सिलिंडर, राशन समेत अन्य सामग्री पीठ पर ढोने को मजबूर हैं। मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों-बागवानों को भी नकदी फसलों को मंडियों तक पहुंचाने के लिए भारी-भरकम राशि खर्च करनी पड़ रही है। महिला मंडल छलावट की अध्यक्ष संतकली, अनिता चौहान, कपिली देवी, पुष्पा ठाकुर, शकुंतला चौहान, मनोरमा, अनिता और किरण कायथ समेत अन्य महिलाओं ने कहा कि सड़क सुविधा न होने के कारण परेशानी पेश आ रही हैं। उन्होंने सरकार, लोक निर्माण विभाग और पंचायत से शीघ्र गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने की मांग उठाई है। भड़ावली पंचायत पूर्व प्रधान रक्षा देवी का कहना है कि छलावट गांव के लिए सड़क निर्माण को लेकर 6 अप्रैल को विभिन्न विभागों के अधिकारी संयुक्त निरीक्षण करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द गांव सड़क सुविधा से जुड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें