फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस में फंसा मरीज, व्यवस्था की फूली सांसें

विज्ञापन
रामपुर में बोलेरो की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई एंबुलेंस। संवाद
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस में आधा घंटा फंस रहा मरीज, हाईवे जाम, व्यवस्था की फूली सांस
विज्ञापन

बोलेरो ने एंबुलेंस को मारी टक्कर, पुलिस कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आवाजाही हुई सुचारु
मरीज को निरमंड से खनेरी अस्पताल को किया गया था रेफर
हाईवे पर बनी रही जाम की स्थिति, एंबुलेंस को पहुंचा काफी नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर शहर में मिनी सचिवालय के सामने शनिवार को दोपहर को एंबुलेंस की बोलेरो गाड़ी के साथ टक्कर हो गई। यह एंबुलेंस रेफर मरीज को रामपुर के खनेरी अस्पताल ले जा रही थी। हादसे के बाद मरीज को दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस में ही करीब आधे घंटे तक मरीज को तकलीफ झेलनी पड़ी। नेशनल हाईवे-पांच पर जाम की स्थिति बन गई थी। इस दौरान वाहनों को आवाजाही जारी रखने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। यातायात को सुचारु करने में व्यवस्था की सांसें फूल गईं। आधे घंटे के बाद दूसरी एंबुलेंस मौके पहुंची, तब जाकर मरीज को अस्पताल ले जाया गया। हादसे में एंबुलेंस को काफी नुकसान पहुंचा है। यह हादसा दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ। पीछे से आ रही बोलेरो गाड़ी एंबुलेंस के चालक साइड से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी एंबुलेंस के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। एंबुलेंस के कलपुर्जे टूटने से स्टीयरिंग ने काम करना बंद कर दिया। बोलेरो गाड़ी को भी काफी नुकसान पहुंचा है। एंबुलेंस में निरमंड सिविल अस्पताल से रामपुर के खनेरी अस्पताल को एक बुजुर्ग मरीज रेफर किया था। मरीज को सांस संबंधी समस्या थी। इस बीच हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस कर्मियों ने स्थिति को संभालते हुए यातायात को संभाला और वाहनों की आवाजाही जारी रखी। एंबुलेंस में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने खनेरी अस्पताल से दूसरी एंबुलेंस मंगवाई, लेकिन उसे मौके पर पहुंचने पर आधे घंटे से ज्यादा का समय लग गया। मरीज को दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर दूसरी एंबुलेंस से खनेरी अस्पताल भेजा गया। बता दें कि मिनी सचिवालय से खनेरी अस्पताल करीब तीन किलोमीटर दूर है। उधर, रामपुर थाना पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

रामपुर में बोलेरो की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई एंबुलेंस। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें