फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: राज्य स्तरीय लादारचा मेले की प्रथम संध्या लोबसांग कपूर के नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
काजा (लाहौल-स्पीति)। काजा के लादारचा मैदान में राज्य स्तरीय लादारचा मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों ने खूब समां बांधा। प्रथम सांस्कृतिक संध्या स्पीति के लोकप्रिय गायक लोबसांग कपूर के नाम रही। मंच पर लोबसांग कपूर का नाम गूंजते ही मेला पंडाल तालियों और सीटियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। दर्शक दीर्घा में पारंपरिक स्पीति चोले और टोपी में सजे युवा और बुजुर्ग मौजूद रहे। लोबसांग कपूर ने अपनी प्रस्तुति की शुरुआत अपनी मिट्टी गीत से की। इसके बाद स्पीति के पारंपरिक लोकगीतों से समां बांधा। मेले में उपस्थित दर्शकों ने स्थानीय कलाकार के प्रति जबरदस्त उत्साह दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें