फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एनएसएस ने स्वच्छता, पौधरोपण और नशामुक्ति अभियान चलाया

विज्ञापन
डीएवी शताब्दी महाविद्यालय कोटखाई की एनएसएस इकाई ने चलाया स्वच्छता अभियान। संवाद
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)। डीएवी शताब्दी महाविद्यालय कोटखाई की एनएसएस इकाई ने नगर पंचायत कोटखाई की ओर से संचालित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया। इस दौरान स्वयंसेवियों ने कोटखाई बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया। साथ ही पौधरोपण और नशामुक्ति जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. निशा मन्तान की अध्यक्षता में किया गया। स्वयंसेवियों ने कोटखाई बाजार में विभिन्न स्थानों की साफ-सफाई की। उन्होंने स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान में एनएसएस इकाई की अध्यक्ष सेजल शर्मा और उपाध्यक्ष रिशित डोगरा सहित अन्य स्वयंसेवियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। स्वच्छता अभियान के बाद एक पेड़ मां के नाम विषय के तहत दस पौधे रोपे गए। स्वयंसेवियों ने पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में नशामुक्ति को लेकर कोटखाई बाजार में जागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें