फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मार्च में हो रही बारिश से गुलजार हुई नित्थर की घाटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। उप तहसील नित्थर के ऊपरी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में दो दिन से बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। ठंड बढ़ने से लोगों को ऊनी कपड़े फिर से पहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। बादाम, खुमानी और प्लम के बगीचों में फ्लाॅवरिंग हो गई है। बारिश से हुए कम तापमान से फसल पर असर पड़ सकता है। इसके अलावा नित्थर के ऊपरी क्षेत्रों एड़शी, बुआई, कुठेड़ और सराहर जैसे कई इलाकों में अभी सेब की फ्लाॅवरिंग नहीं हुई है। इन इलाकों में बारिश और बर्फबारी किसी संजीवनी से कम नहीं है। कई मध्यम सेब बहुल क्षेत्रों में सेब में फ्लाॅवरिंग हो गई है, जिससे इन इलाकों में सेब की फसल प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें