फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: छिज्जा कालेश्वर मंदिर समिति के बिहारी लाल अध्यक्ष और राकेश चाई चुने उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
आराध्य देवता साहिब की उपस्थिति की हुआ नई कार्यकारिणी का गठन
विज्ञापन

विकास कार्यों और आय-व्यय का लेखा-जोखा किया गया प्रस्तुत


संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। 12/20 घाटी के देव अधिष्ठाता प्रमुख छिज्जा कालेश्वर के मंदिर परिसर में बैठक हुई। दशोटी की बैठक में छिज्जा कालेश्वर की पुरानी कार्यकारिणी के कार्यों पर देवता साहिब की संस्तुति से जुमला जमींदारों ने समिति के पुनर्गठन को स्वीकृति प्रदान की। इसके बाद बिहारी लाल डाहरी को दोबारा मंदिर समिति का अध्यक्ष बनाया गया। राकेश चाई को उपाध्यक्ष चुना गया। इनके अलावा चतर सिंह खाची को सचिव, कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह मसोई, कार्यालय सचिव संजीव कायथ, प्रेस सचिव अजय अश्टू, सहायक सचिव के रूप में सुनील दारनी और मूर्त सिंह नेगी को चुना गया। कार्यकारिणी सदस्यों में हरी सिंह भंडारी, गोपी चंद, शांता कुमार, प्रवीण कुमार, जय सिंह, कुंदन लाल, संसार दास कंटू, सुनील कुमार चौहान, सोहन सिंह चौहान, हीरा लाल, रोशन लाल, अनिल चौहान, नरेश कुमार, राज कुमार और हरी सिंह जिश्टू को नियुक्त किया गया। इससे पूर्व बैठक में आम जनमानस के समक्ष वर्ष 2014 से 2020 तक गठित कार्यकारिणी के संदर्भ में जानकारी पेश की गई। इसके बाद 2020 से 3 अगस्त 2026 तक मंदिर में किए गए और वर्तमान में चलाए जा रहे विकास कार्यों और आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, जिस पर आम सभा में मौजूद सभी लोगों ने सहमति जताई है। मंदिर समिति प्रेस सचिव अजय अश्टू ने कहा कि समिति के पुनर्गठन में समन्वय और पारदर्शिता लाए जाने के उद्देश्य से कार्यकारिणी में दशोटी के समस्त गांव को प्रतिनिधित्व प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें