फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चौपाल के 1100 वरिष्ठ नागरिक ने थामा स्वरोजगार का रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
ओल्ड ऐज इंडिया के सहयोग से नए भवन का निर्माण हुआ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। चौपाल क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक अब स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की राह पर हैं। यह पहल खंड विकास अधिकारी विनीत ठाकुर के प्रयासों से आकार ले रही है। खंड वृद्ध जन फेडरेशन चौपाल से करीब 1100 वरिष्ठ नागरिक और लगभग 80 स्वयं सहायता समूह जुड़े हैं। संस्था का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को उनकी क्षमता के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। यह स्थानीय घरेलू उत्पादों को बाजार तक पहुंचती है। पहले संस्था निजी भवन में संचालित होती थी, जिस पर लाखों रुपये किराया खर्च होता था। पिछले वर्ष हिमाचल प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत करीब 10 लाख रुपये स्वीकृत किए गए। ओल्ड ऐज इंडिया के सहयोग से नए भवन का निर्माण हुआ। विनीत ठाकुर ने बताया कि यह प्रदेश की पहली सामुदायिक स्तरीय संस्था है, जो वरिष्ठ नागरिकों की ओर से संचालित है। संस्था को अब एफएसएसएआई से भी पंजीकृत किया गया है। इससे उत्पादों को बेहतर बाजार और पहचान मिलेगी। हाल ही में चंडीगढ़ में आयोजित एक मेले में संस्था की ओर से तैयार की गई सेब की चटनी को सराहना मिली। संस्था को इसके लिए पुरस्कार भी प्रदान किया गया। विनीत ठाकुर ने इस उपलब्धि पर यूनिट मैनेजर मोहर सिंह और सभी वरिष्ठ नागरिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके प्रयास प्रेरणादायक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें