फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में सरोग स्कूल का मॉडल रहा आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में सरोग स्कूल के विद्यार्थियों का मॉडल रहा आकर्षण का केंद्र। स्
विज्ञापन
. रिधिमा और अदिति के मशरूम्स ऑफ सरोग सरोग मॉडल ने पाया पहला स्थान
विज्ञापन

. नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली प्रदर्शनी में हिमाचल का करेगा प्रतिनिधित्व
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। एससीईआरटी सोलन में आयोजित 53वीं राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों से चयनित मॉडल स्कूलों ने भाग लिया। इस प्रदर्शनी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरोग की छात्राओं ने अपने मॉडलों से सभी का ध्यान आकर्षित किया। विद्यालय की छात्राएं रिधिमा और अदिति की ओर से प्रस्तुत मशरूम्स ऑफ सरोग मॉडल प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण रहा। इस मॉडल में स्थानीय स्तर पर मशरूम उत्पादन और उसके सतत् कृषि में योगदान को दर्शाया गया। प्रदर्शनी में आए सभी लोगों ने इस मॉडल में विशेष रुचि दिखाई और सराहना की। इसके अतिरिक्त छात्राएं दिव्या और सोनाक्षी ने प्लास्टिक के विकल्प विषय पर मॉडल प्रस्तुत कर प्लास्टिक के विकल्पों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। मशरूम्स ऑफ सरोग मॉडल ने स्थिरता और कृषि श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। पुरस्कार की घोषणा होते ही तालियों की गूंज से पूरा सभागार गूंज उठा। विद्यालय की प्रधानाचार्या सरिका आहूजा ने छात्राओं को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गौरतलब है कि अब सरोग स्कूल का यह मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित होने वाली प्रदर्शनी में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें