रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर में 25 सितंबर को शहरी निकायों के चुनाव के लिए मतदाता सूची के अवलोकन को लेकर बैठक होगी। नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने कहा कि नगर परिषद रामपुर की सीमा के भीतर सभी लोग बैठक में भाग लें। बैठक में मतदाता सूची का अवलोकन करें। किसी वार्ड से कोई मतदाता छूट और काई गलत मतदाता आ गया है, तो इस बारे में बैठक में सुझाव दर्ज करा सकते हैं।