फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रात को शराब ठेके का हुआ स्थानांतरण, महिलाओं में बढ़ा आक्रोश

विज्ञापन
महिलाओं के विरोध के बावजूद ननखड़ी में हुआ शराब ठेके का स्थानांतरण। संवाद
विज्ञापन
एसडीएम से मिलकर शराब ठेके को बंद करने की उठाई जाएगी मांग
विज्ञापन

महिला मंडल देलठ ने मुख्य मार्ग में शराब ठेका खुलने पर जताया विरोध

अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल और चक्का जाम की दी चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी

ननखड़ी(रामपुर बुशहर)। देलठ में महिलाओं के विरोध के बावजूद रात को शराब ठेका स्थानांतरित कर दिया गया। बस अड्डे, आंगनबाड़ी और प्राथमिक स्कूल के पास खुले इस ठेके से महिलाओं में आक्रोश बढ़ गया है। महिला मंडल देलठ अब शराब ठेके को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की मांग को लेकर जल्द रामपुर एसडीएम से मिलेगा। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि इसके बावजूद ठेके को यहां से नहीं बदला जाता है, तो वे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल और चक्का जाम करेंगी। ननखड़ी तहसील की देलठ पंचायत के महिला मंडल ने देलठ बाजार में खोले जा रहे शराब ठेके के विरोध में रविवार को भी प्रदर्शन किया था। महिला मंडल प्रधान देलठ रक्षा देवी ने कहा कि स्कूल के मुख्य मार्ग में शराबा ठेका खुलने से बच्चों के भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और असामाजिक तत्वों का यहां जमावड़ा लगा रहेगा। नशेड़ी तत्वों के कारण यहां से स्कूली छात्राओं, महिलाओं और आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि विरोध के बावजूद मुख्य मार्ग में शराब ठेका खोला गया है। यहां रिहायशी इलाके, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, बस अड्डे में रोजाना लोगों का आना जाना लगा रहता है। ऐसे में इस ठेके को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ठेका बंद करने की मांग को लेकर जल्द ही महिलाएं एसडीएम से मिलेंगी। महिला मंडल देलठ की सदस्य प्रमिला देवी, सुषमा लोभी, मीना लोभी, हीउ दासी, सेना देवी लोभी देवी, कमलेश, करिश्मा कुमारी, सुनपू, शीलू देवी, हिमी देवी, सविता देवी, रोहिना शर्मा, पदमा देवी ने कहा कि यदि शराब ठेका यहां से नहीं हटा तो महिला अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगी। जरूरत पड़ी तो चक्का जाम किया जाएगा।

महिलाओं के विरोध के बावजूद ननखड़ी में हुआ शराब ठेके का स्थानांतरण। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें