फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में लगा कियोस्क डिस्प्ले शोपीस बना

विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में लगा कियोस्क डिस्प्ले। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में लगा कियोस्क डिस्प्ले अब तक केवल एक शोपीस ही साबित हो रहा है। चार दिन पहले लगे इस डिस्प्ले में अब तक मरीजों के लिए किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं चलाई गई है। यह डिस्प्ले केवल लोगों के खड़े होने की जगह को कम करने का काम ही कर रहा है। डिस्प्ले को मरीजों को बीमारियों के बारे में जानकारी देने और उनसे बचाव के बारे में बताने के लिए लगाया गया था, लेकिन इसे बस चालू कर छोड़ा जा रहा है। वहीं क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश पंवार ने बताया कि इस डिस्प्ले को ऊंचाई वाले स्थानों पर लगाया जाता है, जहां लोग इस तक न पहुंच पाए, लेकिन अस्पताल में अभी ऐसी कोई जगह मौजूद नहीं है। डिस्प्ले छूने से भी चलने लगती है। ऐसे में अस्पताल आने वाले बच्चे कई बार डिस्प्ले को छेड़ देते हैं। इस कारण उसमें चलाई गई जानकारी हट जाती है। इसे लगाने के लिए अभी दूसरी जगह भी देखी जा रही है। जहां इसमें चलने वाली जानकारी सभी लोगों तक पहुंचे और इसके साथ कोई छेड़छाड़ भी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें