ठियोग में जंगल में कबाड़ ठिकाने लगाने को लेकर अमर उजाला में प्रकाशित खबर। संवाद
शुक्रवार को नगर परिषद ने मौके से हटाया कबाड़
अमर उजाला में खबर छपते ही हरकत में आई नगर परिषद
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। पर्यावरण संरक्षण और जंगलों को प्रदूषण से बचाने को लेकर अमर उजाला ने ठियोग के जंगल की सुंदरता पर कबाड़ का ग्रहण शीर्षक से खबर प्रकाशित की। इस खबर के प्रकाशित होने के बाद नगर परिषद ठियोग ने कार्रवाई करते हुए नेशनल हाईवे-पांच के साथ जंगल में ठिकाने लगाए गए कबाड़ को हटवा दिया है। ठियोग के बढि़याना जंगल में एनएच किनारे वन विभाग के कार्यालय से दो सौ मीटर दूरी पर कबाड़ रखा गया था, जिससे प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ जंगल को नुकसान पहुंच रहा था। इस मामले को लेकर वन विभाग और नगर परिषद मूकदर्शक बने हुए थे। इस ज्वलंत समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। शुक्रवार को खबर छपने के बाद नगर परिषद के सफाई कर्मी मौके पर पहुंचे और जंगल में फेंके गए कबाड़ को हटाया। नगर परिषद ने कबाड़ हटाने के साथ साथ मौके पर पड़ा कचरा पूरी तरह से हटा लिया है।
ठियोग में जंगल में कबाड़ ठिकाने लगाने को लेकर अमर उजाला में प्रकाशित खबर। संवाद