फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: किन्नौर के जंगलों में बढ़ती आग की घटनाएं चिंताजनक

विज्ञापन
विज्ञापन
सामूहिक एकजुटता से ही बचेगी प्राकृतिक संपदा : प्रभुकांत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ(किन्नौर)। जनजातीय जिले के कई गांवों में हाल के दिनों में सामने आ रही आग लगने की घटनाओं को लेकर आम आदमी पार्टी ने चिंता जताई है। पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रभु कांत ने कहा कि ये घटनाएं न केवल हमारे वर्तमान पर्यावरण के लिए खतरा हैं, बल्कि भविष्य की पीढि़यों के लिए भी एक गंभीर चेतावनी है। प्रभु कांत ने कहा कि आगजनी के कारण किन्नौर के बेशकीमती जंगलों, सेब के बगीचों और वन्य जीवों को क्षति पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण चाहे प्राकृतिक हों या मानवीय लापरवाही, इन पर गंभीरता से विचार करना और तुरंत नियंत्रण पाना अनिवार्य है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि कहीं भी आग लगने की सूचना मिलने पर आपसी सहयोग के साथ उसे बुझाने के लिए तुरंत आगे आएं। उन्होंने इस संकट से निपटने के लिए स्थानीय निकायों की सक्रियता पर बल दिया। उन्होंने पंचायतों से ग्रामीण स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने और आपात स्थिति के लिए तैयारी रखने, युवक मंडल और स्वयंसेवी संगठन आग की घटनाएं रोकने में सक्रिय भागीदारी निभाने, नुकसान कम करने के लिए वन विभाग और अग्निशमन विभाग के साथ तुरंत संपर्क साधने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि किन्नौर की पहचान यहां के घने जंगलों और स्वच्छ हवा से है। यदि हम अपनी प्राकृतिक धरोहर की रक्षा के लिए आज एकजुट नहीं हुए, तो आने वाली पीढि़यों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि आग की घटनाओं की जांच की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें