नालागढ़ के झिड़ीवाला स्थित आर्यन स्कूल के स्वयं सेवी जागरूकता रैली निकालते हुए- स्रोत- स्कूल।
आर्यन पब्लिक स्कूल में में विश्व रेडक्रॉस दिवस कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। झिड़ीवाला स्थित आर्यन पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया गया। इस अवसर पर रेडक्रॉस के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवियों की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें लोगों को रेडक्रॉस का महत्व बताया गया। स्कूल के छात्रों की ओर से स्वास्थ्य ज्ञान संबंधी पोस्टर भी बनाए गए। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भाषण प्रतियोगिता में भी भाग लिया। रेडक्रॉस का महत्व बताते हुए स्कूल के प्रबंध निर्देशक जरनैल सिंह चंदेल ने कहा कि रेडक्रॉस संस्था की तरह आर्यन पब्लिक स्कूल का ध्येय भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ मानवता की सेवा करना है। इसलिए हमें अपने समाज की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि एनएसएस स्वयंसेवियों ने रेडक्रॉस संस्था के लिए 9,020 रुपये का फंड भी इकट्ठा किया है। यह फंड छोटे साहिबजादे वेलफेयर सोसायटी को दिया गया, जोकि आपदा प्रभावितों के लिए दान किया जाएगा।