फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सेब की कम पैदावार से फीका पड़ा धनतेरस का कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागवानों की आमदनी में आई गिरावट का असर, महंगे सामान से लोगों ने बनाई दूरी
विज्ञापन

सोने-चांदी और इलेक्ट्रॉनिक सामान की बिक्री रही धीमी, बर्तन व पूजा सामग्री की दुकानों पर उमड़ी भीड़
सेब के कम पैदावार से फीका पड़ा धनतेरस का कारोबार
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू/चिड़गांव।
सेब की कम पैदावार और बागवानों की आमदनी में आई गिरावट का असर इस बार धनतेरस के कारोबार पर भी देखने को मिला। सोने-चांदी के आभूषणों और महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की खरीदारी करने वाले ग्राहकों की संख्या में कमी रही। ज्वेलरी की दुकानों और इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में अपेक्षाकृत कम रौनक रही, जबकि कम कीमत वाली वस्तुओं की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। धनतेरस को लेकर दुकानदारों ने पहले से तैयारियां कर रखी थीं, लेकिन इस बार उन्हें बड़ी खरीदारी के लिए ग्राहकों का इंतजार करना पड़ा। सोने-चांदी के बढ़ते दाम और सेब की कम पैदावार से प्रभावित बागवानों की कमजोर आर्थिक स्थिति ने खरीदारी के उत्साह को कम कर दिया। कई लोगों ने सोने के हार, चेन और अंगूठियों के बजाय शगुन के तौर पर चांदी के सिक्के और छोटी वस्तुएं खरीदना पसंद किया। कारोबारी संजय सूद ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक बाजार में भी एलईडी टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन और माइक्रोवेव जैसे महंगे उपकरणों की बिक्री अपेक्षाकृत कम रही। इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार दिवाकर के अनुसार, धनतेरस पर बिक्री बढ़ने की उम्मीद थी, लेकिन ग्राहकों ने इस बार खर्च करने में सावधानी बरती। वहीं, बर्तन, पूजा सामग्री, मिट्टी के दीपक, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, सजावटी सामान, छोटे स्टील व पीतल के बर्तन, तांबे के लोटे, मोमबत्तियां, झालर, बंदनवार और झाड़ू की दुकानों पर अधिक चहल-पहल रही। कारोबारी वेद प्रसाद ने बताया कि लोगों ने कम कीमत में धनतेरस की परंपरा निभाने के लिए इन वस्तुओं की खरीदारी को प्राथमिकता दी। कुल मिलाकर इस बार धनतेरस पर बाजार में महंगे सामान के बजाय कम कीमत वाली वस्तुओं की मांग अधिक रही। कारोबारियों के अनुसार, सेब की कम पैदावार से बागवानों की आमदनी प्रभावित होने का असर त्योहार की खरीदारी पर साफ दिखाई दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें