रिकांगपिओ ( किन्नौर)। जिले में उद्यान विभाग सेब और बादाम के पौधे घरद्वार पर वितरित करेगा। विभाग 11,000 पौधे बागवानों को पंचायत स्तर पर पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर विभिन्न उद्यान प्रसार केंद्रों के जरिये 12 से 13 मार्च तक वितरित करेगा। उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. बीएस नेगी ने बताया कि पौध वितरण का कार्यक्रम एक विशेष वाहन के जरिये किया जा रहा हैं। बागवान पंचायत के प्रधानों और उद्यान विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर पौधे प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विकास खंड निचार में बुधवार को मीरू, युला, उरनी, चंगांव और 13 मार्च को पानवी, पौंडा, बरी, सुंगरा, निचार संबंधित टीम गठित सदस्यों नाम बिलंब नेगी 9418373284 और केसंग तोपग्या 941876407, और डाॅ. रूपेश कुमार 981669502 से संपर्क कर सकते है। कल्पा खंड में मंगलवार को ख्वांगी, शुद्धारंग, कोठी, युवारंगी, रोधी, कल्पा, पांगी और 13 मार्च को तेलंगी, पवारी, बांरग, मेबर, छितकुल, रक्षम, बटसेरी, थेमगारंग, सांगला, कामरू, चांसू में टीम गठित सदस्यों में डाॅ. कपिल देव नेगी 9418949027, मुकेश कुमार 9459786618 और विशेषज्ञ उद्यान के डाॅ. बलवीर सिंह 9816581230 से प्राप्त कर सकते हैं। पूह ब्लॉक में मंगलवार को सुनम, ग्याबुंग, रोपा, चांगों, लियो, चुलिंग, नाको, डुब्लिंग रिब्बा, रिस्पा, आक्पा, रारंग, जंगी, लिप्पा, मूंरंग, ठंगी और 13 मार्च को कानम, लबरंग, स्पीलों, नेसंग में टीम डाॅ. अलकेश्वर नेगी, 7018955283, डाॅ. देव राज कायथ 6396921297 से संपर्क किया जा सकता हैं।