फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: महिलाओं ने सीखा मधुमक्खी पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
जबरालू में उद्यान विभाग ने हर घर मधुमक्खी अभियान के तहत लगाया शिविर
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



रोहड़ू। उद्यान विभाग ने कार्यालय से बागीचा कार्यक्रम के अंतर्गत रोहड़ू के जबरालू में हर घर मधुमक्खी अभियान के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया। इसमें महिलाओं को मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में उद्यान विषय विशेषज्ञ डॉ. कुशाल सिंह मेहता, कृषि विज्ञान केंद्र शिमला की प्रभारी डॉ. उषा शर्मा, पीबी फार्म के अध्यक्ष सन्नी चौहान, ग्रीन बी एसोसिएशन के उप प्रधान रमन शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिविर में कांता देष्टा, अनीता ठाकुर समेत स्थानीय क्षेत्र की 15 महिला कृषक बहनों ने भाग लिया। शिविर में ग्रामीण महिलाओं को घरेलू मधुमक्खी पालन, मिट्टी के छत्ते के निर्माण की सस्ती, सरल और वैज्ञानिक विधि से अवगत करवाया गया। प्रशिक्षकों ने महिलाओं को प्रायोगिक रूप से मिट्टी के छत्ते तैयार करने की संपूर्ण प्रक्रिया सिखाई। साथ ही मधुमक्खी पालन की भी जानकारी दी। ग्रामीण महिलाओं को कम लागत में मधुमक्खी पालन से अपनी आमदनी को मजबूत करने के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें