फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वेतन न मिलने पर सफाई कर्मियों ने खोला मोर्चा, शहर में नहीं उठा कूड़ा

विज्ञापन
रामपुर में नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने वेतन न मिलने को लेकर किया विरोध प्रदर्शन। संवाद
विज्ञापन
रामपुर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
विज्ञापन

जल्द नहीं हुई मांगें पूरी तो होगा उग्र आंदोलन, नहीं उठेगा कचरा : सीटू
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
रामपुर शहर में वेतन न मिलने पर सफाई कर्मियों ने वीरवार को नगर परिषद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सफाई कर्मियों ने वार्डों से कचरा नहीं उठाया। इस कारण जगह-जगह कूड़े-कचरे ढेर लगे रहे। शहर आने वाले लोगों को खुले में फैले कूड़े-कचरे के कारण परेशानी झेलनी पड़ी। ठेका मजदूर यूनियन ने चेताया कि यदि जल्द सफाई कर्मियों को वेतन नहीं मिला, तो यूनियन आंदोलन करेगी और सफाई का काम ठप कर दिया जाएगा। नगर परिषद रामपुर ठेका मजदूर यूनियन संबंधित सीटू के बैनर तले कार्य कर रहे मजदूरों को फरवरी माह का वेतन नहीं मिला है। इसके रोष में वीरवार को कर्मियों ने नगर परिषद के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सीटू जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, देवेंद्र, यूनियन अध्यक्ष ललिता और महासचिव संतोष ने कहा कि नगर परिषद प्रबंधन, ठेकेदार और श्रम विभाग की मिलीभगत के कारण नगर परिषद क्षेत्र में कूड़ा और सफाई का काम कर रहे मजदूरों को वेतन नहीं दिया गया, जबकि कानून के अनुसार 7 तारीख से पहले वेतन देना पड़ता है। यदि ठेकेदार 7 तारीख से पहले वेतन नहीं देता है, तो नगर परिषद प्रबंधन की जिम्मेदारी है कि वो कांन्ट्रेक्ट लेबर एक्ट-1970 की धारा 21(4) तहत मजदूरों को वेतन दे। नगर परिषद अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रही। मार्च की 12 तारीख हो गई है, लेकिन मजदूरों को अभी तक वेतन नहीं मिला। उन्होंने कहा कि ठेका मजदूरों पर किसी भी श्रम कानूनों को लागू नहीं किया जा रहा है, न ही मजदूरों की सेफ्टी का कोई ख्याल रखा जा रहा है और न ही श्रम कानून के अनुसार हर माह की 7 तारीख से पहले वेतन दिया जा रहा है। वेतन की मांग करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जा रही है। मजदूरों को न तो श्रम अधिकारी की ओर से सत्यापित कोई आई कार्ड और वेतन स्लिप दिया जा रहा है। साथ ही रविवार की छुट्टी के अलावा त्योहार पर छुट्टी, मेडिकल, आकस्मिक और अर्जित अवकाश तक नहीं दिया जा रहा। महंगाई लगातार बढ़ रही है। तेल, दाल, आटा, चावल, सब्जियों के दाम, रसोई गैस, कमरे का किराया और बस किराये की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसी स्थिति में मजदूरों को समय पर वेतन न मिलने से आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यूनियन ने चेताया कि यदि समय पर वेतन नहीं दिया गया, तो यूनियन आंदोलन को तेज करेगी और कूड़ा उठाने का काम भी पूरी तरह से बंद किया जाएगा। इस मौके पर राजू राणा, नीलम, मनिता, अमित, नील चंद, अशोक, आकाश, मोती राम, तारामणि, रजनी, किरण, सुशीला, सोमारी, सोनी, सीता, उस्तानी, बीरमानिय, सोनिया, चिंता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें