रमन बने मैन ऑफ द सीरीज और बेस्ट बॉलर
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। दत्तनगर में टीबी मुक्त शिमला अभियान और तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के तहत अंतर स्वास्थ्य खंड क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोमवार को द हीलिंग स्ट्राइकर्स और कोटेश्वर महादेव स्पोर्ट्स क्लब कुमारसैन के बीच हुआ। द हीलिंग स्ट्राइकर्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में रमन ने मैन ऑफ द सीरीज और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब अपने नाम किया। उज्ज्वल को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। कार्यक्रम में विधायक कुलदीप सिंह राठौर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। राठौर ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विधायक ने सभी से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। ब्लॉक मेडिकल अधिकारी डॉ. अंकुश ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य हारेगा टीबी, जीतेगा शिमला थीम के तहत टीबी उन्मूलन और जन जागरूकता फैलाना रहा।