फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों का प्रशिक्षण दें सरकार : समिति

विज्ञापन
रामपुर में आधुनिक एवं वैज्ञानिक प्रशिक्षण शिविर लगाने की बागवानी मंत्री से उठाई मांग। स्रोत : स
विज्ञापन
रामपुर में आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों का प्रशिक्षण दें सरकार : समिति
विज्ञापन

. हिम अटल सेवा समिति ने बागवानी मंत्री को सौंपा ज्ञापन
. किसानों-बागवानों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर क्षेत्र के किसानों और बागवानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक बागवानी तकनीकों की जानकारी उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से हिम अटल सेवा समिति रामपुर ने अक्तूबर में दो दिवसीय जागरूकता शिविर एवं प्रशिक्षण आयोजित करवाने की मांग की है। समिति ने राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी को ज्ञापन सौंपकर कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन प्रदान करने का आग्रह किया है। ज्ञापन में कहा कि किसानों और बागवानों को आधुनिक, वैज्ञानिक एवं उन्नत तकनीकों की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से हिम अटल सेवा समिति रामपुर का गठन किया गया है। समिति के अध्यक्ष देवराज हुडन सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि वर्तमान में 300 से अधिक किसान एवं बागवान समिति से जुड़े हुए हैं। आगामी समय में इस संख्या को बढ़ाकर 1000 से अधिक किसानों एवं बागवानों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अभी भी बड़ी संख्या में किसान पारंपरिक कृषि एवं बागवानी पद्धतियों पर निर्भर हैं। ऐसे में उन्हें पौध संरक्षण, उन्नत किस्मों, सिंचाई प्रबंधन, मृदा परीक्षण, जैविक एवं संतुलित पोषण और रोग एवं कीट प्रबंधन जैसी आधुनिक तकनीकों की जानकारी देना आवश्यक है। प्रस्तावित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कृषि एवं बागवानी विभाग के विशेषज्ञों और अधिकारियों के माध्यम से किसानों-बागवानों को बागवानी की मूलभूत जानकारी से लेकर आधुनिक एवं उन्नत तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण देने का प्रस्ताव रखा गया है। समिति ने मंत्री से संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का आग्रह किया है, ताकि रामपुर क्षेत्र के अधिक से अधिक किसान और बागवान इसका लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें