फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार को बागवानों के लिए विशेष पैकेज देना चाहिए : बरागटा

विज्ञापन
चेतन बरागटा
विज्ञापन
रोहड़ू। जुब्बल-कोटखाई-नावर क्षेत्र समेत ठियोग, कुमारसैन, चौपाल और रामपुर क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही ओलावृष्टि ने सेब बागवानी को भारी नुकसान पहुंचाया है। भाजपा नेता चेतन बरागटा ने मौसम की मार इस बार बागवानों के लिए बेहद घातक साबित हो रही है। बागवानों को राहत देने के लिए सरकार को विशेष पैकेज देना चाहिए। ओलावृष्टि के कारण सेब के फूल और छोटी फलियां झड़ रही हैं, जिससे आगामी फसल पर सीधा असर पड़ेगा। यह समय बागवानी के लिए अत्यंत संवेदनशील होता है। इस दौरान हुई क्षति की भरपाई करना लगभग असंभव हो जाता है। बरागटा ने प्रदेश सरकार और विशेष रूप से शिक्षा मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि मंत्री पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र में प्रवास पर होने के बावजूद बागवानों की समस्याओं के प्रति गंभीर नजर नहीं आए। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री केवल औपचारिक कार्यक्रमों में व्यस्त हैं और जमीनी स्तर पर किसानों की समस्याओं को समझने और समाधान करने में पूरी तरह विफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी आपदा की स्थिति में सरकार को तुरंत सक्रिय होकर उद्यान विभाग को प्रभावित क्षेत्रों में भेजना चाहिए था ताकि नुकसान का सही आकलन किया जा सके। अभी तक सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे बागवानों में भारी रोष है। बरागटा ने कहा कि यदि जल्द ही सरकार ने स्थिति की गंभीरता को नहीं समझा और बागवानों के हित में ठोस निर्णय नहीं लिए, तो भाजपा इस मुद्दे को व्यापक स्तर पर उठाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि पार्टी सड़क से लेकर विधानसभा तक आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी और सरकार को जवाबदेह बनाएगी। उन्होंने अंत में सरकार से मांग की कि प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत सर्वे करवाकर नुकसान का आकलन किया जाए, बागवानों को राहत राशि दी जाए और भविष्य में ऐसी आपदाओं से बचाव के लिए ठोस योजना तैयार की जाए ताकि बागवानी पर निर्भर हजारों परिवारों की आजीविका सुरक्षित रह सके।.....
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें