फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों पेंशनरों के हितों से सरकार कर रही खिलवाड़ : कर्मचारी महासंघ

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारी संघ ने 15 अप्रैल को डीए व एरियर न देने पर जताया गहरा रोष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ व हिमाचल पेंशनर महासंघ ने प्रदेश सरकार की ओर से 15 अप्रैल को डीए व एरियर न देने पर गहरा रोष प्रकट किया है। उन्हें उम्मीद थी कि सरकार कुछ न कुछ कर्मचारियों के देय का भुगतान करेगी, लेकिन सरकार अपना समय झूठी घोषणाओं और आश्वासन से बिता रही है। मुख्यमंत्री बार-बार घोषणा करते हैं कि कर्मचारियों, पेंशनरों का एक-एक पैसा अदा करेंगे, लेकिन 3 वर्ष से अधिक समय हो गया है और सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है। सरकार केवल गुमराह कर रही है। राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विपन डोगरा, अखिल भारतीय उपाध्यक्ष गोपाल शर्मा, अखिल भारतीय मंत्री चमन लाल कलवान, राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष नरेश ठाकुर, प्रदेश महामंत्री उमेश कुमार, प्रदेश सह महामंत्री नरेश शर्मा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौतम दुल्टा, अनिल रिठवान, जवाहर ठाकुर, संयुक्त सचिव अश्वनी रान्टा, भीम सिंह चौहान, किशोर चुन्टा, भामंस के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रूप लाल शर्मा, हिमाचल प्रदेश पेंशनर महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष इंद्र ठाकुर, प्रांतीय महामंत्री बृज लाल शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र भंगालिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम लाल शर्मा, सुरजीत राणा , प्रदेश सलाहकार नंद लाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरजीत राणा और बाल कृष्ण ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से कर्मचारियों, पेंशनरों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता नहीं दिया जा रहा है और न ही अभी तक 2016 से संशोधित वेतनमान का बकाया एरियर अदा किया गया है। बीते दिनों मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि 31 दिसंबर तक मेडिकल बिलों का भुगतान हो जाएगा, जोकि मात्र घोषणा बनकर ही रह गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें