एनएच-पांच बंद होने से सेब कारोबार पर पड़ रहा असर
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ ( किन्नौर)। बारिश और भारी भूस्खलन के कारण एनएच-पांच अवरुद्ध हो गया जै। इस कारण सेब के कारोबार को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा हैं। बागवानी विभाग ने बागवानों से अपील की है कि मौसम को देखते हुए सेब का तुड़ान करें ताकि बागवानों को किसी प्रकार का नुकसान न उठाने पड़े। उद्यान विभाग के अनुसार किन्नौर जिले से सेब की पेटियां 11 मंडियों में भेजी जाती हैं। तीन-चार दिनों में केवल 3 मंडियों को 6 गाड़ियों में सेब भेजा गया है। इसमें बिट्ठल में सेब की 675 पेटियां, सैंज व खेगसू में 50 सेब की पेटियां भेजी गई हैं। रतनपुर में एक गाड़ी के माध्यम से 60 सेब की पेटियां भेजी जा चुकी हैं। किन्नौर में लगातार बारिश और एनएच अवरुद्ध होने से शिमला, सोलन, चंडीगढ़, दिल्ली, मुंबई, मतियाना, और परवाणू मंडी में सेब नहीं भेजा जा सका है। उद्यान विभाग के उप निर्देशक डाॅ. भूपिंदर सिंह नेगी ने बताया कि मौसम खराब होने से किन्नौर की सड़कें कई जगह बंद हैं।