फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दुर्गम पहाड़ी रस्तों पर पैदल यात्रा कर दिया फिट इंडिया का संदेश

विज्ञापन
मैदानी इलाकों से आए एनसीसी कैडेट्स ने सिखी पहाड़ी चढऩे की कला। स्रोत : एनसीसी
विज्ञापन
ट्रैकिंग कर पहाड़ों से रूबरू हुए मैदानी राज्यों के एनसीसी कैडेट
विज्ञापन

कैडेट ने खरगा, देवढांक और रचोली की पहाड़ियों का किया पैदल मार्च
पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ निदेशालय के 8 ग्रुप ले रहे शिविर में भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर में सात दिवसीय हिम ट्रैक शिविर चल रहा है। इसमें मैदानी राज्यों के 510 कैडेट भाग ले रहे हैं। बुधवार को एनसीसी कैडेटों ने दुर्गम पहाड़ी रस्तों पर पैदल यात्रा कर फिट इंडिया का संदेश दिया। कैडेटों के तीन ग्रुपों ने अलग-अगल पहाड़ों के लिए पैदल मार्च किया और पर्वतीय क्षेत्र की परिस्थितियां जानीं। कैडेट ने कॉलेज से खरगा, कॉलेज से देवढांक और कॉलेज से रचोली की पहाड़ियों की ट्रैकिंग की। शिविर के एडजुटेंट कैप्टन डॉ. संदीप कुमार ठाकुर ने कहा कि आठ एचपी एनसीसी बटालियन शिविर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बीएमएस परमार की अध्यक्षता में आयोजित किया जा रहा है। शिविर में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ निदेशालय के तहत आने वाले 8 एनसीसी ग्रुप मुख्यालय चंडीगढ़, अंबाला, रोहतक, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और शिमला के कैडेट भाग ले रहे हैं। कैडेट ट्रैकिंग के अलावा सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियों से भी रूबरू हो रहे हैं। शिविर में कैडेटों को प्रशिक्षण, अनुशासन, स्वच्छता, ताजा एवं पौष्टिक भोजन, आत्म-देखभाल और ट्रैकिंग कार्यों के सफल निष्पादन की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। शिविर में एनसीसी कैडेट के अलावा 15 एसोसिएट एनसीसी अधिकारी और एनसीसी स्टाफ भाग ले रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल विपिन सरकेक, लेफ्टिनेंट मोहन नेगी, मानद लेफ्टिनेंट प्रीतम और जूनियर कमीशंड अधिकारी प्रेम सिंह सहित भारतीय सेना से तैनात अन्य स्टाफ कैडेटों के प्रशिक्षण में सहयोग कर रहे हैं।

मैदानी इलाकों से आए एनसीसी कैडेट्स ने सिखी पहाड़ी चढऩे की कला। स्रोत : एनसीसी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें