फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर नहीं भद्रा : सुबह 5:57 से 10:30 बजे तक का समय अत्यंत शुभ

विज्ञापन
विज्ञापन
27 अगस्त की सुबह 9:08 बजे से शुरू होकर 28 अगस्त को सुबह 10:30 बजे तक रहेगी पूर्णिमा तिथि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। इस वर्ष रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का कोई साया नहीं रहेगा, जिससे बहनें बिना किसी संशय के राखी बांध सकेंगी। राखी बांधने के लिए सुबह 5:57 बजे से 10:30 बजे तक का समय अत्यंत शुभ बताया गया है। वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य और अंकगणिताचार्य पंडित शशिपाल डोगरा ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से भद्रा को लेकर लोगों में भय और संशय बना रहता था। इस वर्ष ऐसी कोई स्थिति नहीं है, जिससे पर्व पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा सकेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त की सुबह 9:08 बजे से शुरू होकर 28 अगस्त को सुबह 10:30 बजे तक रहेगी। ज्योतिषाचार्यों ने 28 अगस्त को सुबह 5:57 बजे से 10:30 बजे तक राखी बांधने को उत्तम बताया है। इसके बाद सुबह 10:46 बजे से राहुकाल शुरू हो जाएगा। इस अवधि में रक्षा सूत्र बांधने से बचने की सलाह दी गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार भद्रा सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो जाएगी। ऐसे में रक्षाबंधन पर्व पर भद्रा का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। पिछले कुछ वर्षों से भद्रा को लेकर लोगों में भय और संशय बना रहता था। इस वर्ष ऐसी कोई स्थिति नहीं है, जिससे पर्व पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा सकेगा। रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और आपसी स्नेह का प्रतीक पर्व है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं। वे उनकी सुख-समृद्धि और लंबी आयु की कामना करती हैं। वहीं, भाई अपनी बहनों की रक्षा और हर परिस्थिति में उनका साथ देने का संकल्प लेते हैं। इस वर्ष शुभ समय में राखी बांधने को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें