फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जबना और लगेत में जल शक्ति विभाग के एक्सईएन ने पेयजल योजनाओं का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारियों और ठेकेदारों को कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा ( रोहडू) । जल शक्ति मंडल नेरवा के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) रजनीश वर्मा ने विभागीय अधिकारियों और तकनीकी टीम के साथ उपमंडल चौपाल की ननहार पंचायत के अति दुर्गम गांव जबना और लगेत का दौरा किया। ग्रामीणों के अनुसार पहली बार जल शक्ति विभाग के किसी उच्च अधिकारी ने स्वयं इन सीमांत गांवों में पहुंचकर पेयजल समस्याओं की जानकारी ली। दौरे के दौरान एक्सईएन रजनीश वर्मा ने प्राकृतिक जल स्रोतों, पाइपलाइन बिछाने के कार्य और निर्माणाधीन जल भंडारण टैंकों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय कर्मचारियों और संबंधित ठेकेदारों को कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और सभी योजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी पेयजल संबंधी समस्याएं सुनीं। इस दौरान कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। उन्होंने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में लोगों को नियमित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाना विभाग की प्राथमिकता है। विभागीय अधिकारियों के गांव तक पहुंचने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि बीडीसी सदस्य राजेश रढाईक, ननहार पंचायत प्रधान रमा ठाकुर और वार्ड सदस्य कनिका जोगटा के लगातार प्रयासों से इन उपेक्षित बस्तियों तक विभाग के उच्च अधिकारी पहुंचे हैं। जबना और लगेत के ग्रामीणों ने विभागीय टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर सहीराम शर्मा, जगदीश शर्मा, विनोद शर्मा, दिनेश शर्मा, संदीप शर्मा, पुजारी रती राम शर्मा, प्रमोद शर्मा, रमेश चेट, गुमान चेट, सुरेश शर्मा, रघुनंद शर्मा, प्रेम सबलाइक, नीरज जोगटा, सुरेखा, कल्पना, कविता, रक्षा, नीलम, रंजू शर्मा, सुरेश रढाईक, वीरेंद्र रढाईक, राम लाल जोगटा और विद्यानंद सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें