फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शर्मा ब्रदर्स फ्रीउकोटी ने बाहली को 2-0 से दी पटकनी

विज्ञापन
बाहली में आयोजित वॉलीबाल स्पर्धा के शुभारंभ अवसर पर मुख्यातिथि व अन्य। स्रोत : क्लब
विज्ञापन
बाहली में वॉलीबाल प्रतियोगिता का रोमांच शुरू
विज्ञापन

. विजेता टीम को मिलेगी 24 हजार इनामी राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। जय मां दुर्गा नवयुवक मंडल बाहली ने अनु मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ कर दिया। रविवार को प्रतियोगिता के शुभारंभ पर एसबीआई बैंक बाहली शाखा के मुख्य प्रबंधक सीपी नेगी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर पहला मैच शर्मा ब्रदर्स फ्रीउकोटी और बाहली के मध्य हुआ, जिसमें फ्रीउकोटी टीम ने 2-0 से जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश पाया। मैच काफी रोमांचक रहा। क्लब के अध्यक्ष राजेश भलूनी ने कहा कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को 24 हजार रुपये नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को 12 हजार इनामी राशि और ट्रॉफी दी जाएगी। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक इनामों से पुरस्कृत करेंगे। उन्होंने कहा कि महिला रस्साकशी प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी, जिसमें विभिन्न महिला मंडलों की टीमें स्पर्धा में दमखम दिखाएंगी। इस मौके पर उपाध्यक्ष निखिल नेगी, सचिव महावीर नेगी और कोषाध्यक्ष हैप्पी भलूनी सहित कई अन्य युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें