फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लटांडागई में क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
विजेता टीम को मिलेगी 1.11 लाख रुपये की इनामी राशि, 64 टीमें ले रहीं भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)।
नित्थर उपतहसील की लोट पंचायत के लटांडागई में वीरवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। वन अधिकारी वन सर्किल लूहरी चमन राव बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। रेंज अधिकारी वन सर्किल नित्थर सोहन लाल नेगी विशेष रूप से मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक फिटनेस के लिए बहुत जरूरी है। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 1.11 लाख रुपये की इनामी राशि और कप से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को 55 हजार रुपये और कप से पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजक कमेटी के अध्यक्ष कैलाश ठाकुर और महासचिव रॉबिट ठाकुर ने कहा कि कई साल से क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। क्रिकेट प्रतियोगिता में 64 टीमें भाग ले रही हैं। यह प्रतियोगिता 20 जेष्ठ मेले के उपलक्ष्य पर आयोजित की जाती है। एक दिवसीय मेला धवांश गांव के साथ माता भुवनेश्वरी दुराह के सानिध्य में मनाया जाता है, जिसमें क्षेत्र के हजारों लोग भाग लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें