विजेता टीम को 1.55 लाख रुपये और ट्रॉफी से किया जाएगा सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पाटबंगला मैदान में 23 से बुशहर कप का रोमांच शुरू होगा। एनएसयूआई की ओर से एंटी चिट्टा महाकुंभ क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता ग्रामीण स्तरीय होगी। एनएसयूआई रामपुर यूनिट के अध्यक्ष कृष चौहान ने कहा कि विजेता टीम को करीब 1.55 लाख रुपये और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को 77,777 रुपये की नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित करेंगे। यह प्रतियोगिता ग्रामीण स्तरीय खेली जाएगी। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक इनामों से पुरस्कृत किया जाएगा। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाले खिलाड़ी को 7,777 रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, गेंदबाज, क्षेत्ररक्षक और विकेट कीपर को 2500 रुपये नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। एनएसयूआई इकाई शिमला यूनिट के अध्यक्ष नितिन देश्टा, मुख्य सलाहकार सूरज जोंगा, कमेटी चेयरमैन विक्रांत कायथ और स्पोर्ट्स अध्यक्ष नकुल ने कहा कि नशा छोड़ो-खेल खेलो के मकसद से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया है।