फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: श्री कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा समूचा रामपुर क्षेत्र

विज्ञापन
श्री ठाकुर सत्यनारायण मंदिर रामपुर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर दर्शन करते श्रद्धालु। संवा
विज्ञापन
मंदिरों में सुबह से ही श्री कृष्ण दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
श्री ठाकुर सत्यनारायण मंदिर न्यास रामपुर में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए रामपुर समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के समक्ष शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की। जन्माष्टमी पर्व को लेकर मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया। श्रद्धालुओं में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। मंदिर में भजन-कीर्तन और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। समूचा क्षेत्र श्री कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। छोटे बच्चे श्री कृष्ण की वेशभूषा पहनाकर नाचते नजर आए। भगवान के जन्म के समय विशेष पूजा-अर्चना की गई। भगवान श्रीकृष्ण का पंचामृत, दूध, दही, शहद, शक्कर और गंगाजल से अभिषेक किया गया। इसके बाद भगवान को नए वस्त्र पहनाकर माखन-मिश्री सहित विभिन्न प्रकार के भोग अर्पित किए गए। मंदिर परिसर में विशेष साफ-सफाई के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर परिवार की सुख-शांति और खुशहाली की कामना की। श्री ठाकुर सत्य नारायण मंदिर ट्रस्ट के सचिव विनय शर्मा ने बताया कि सनातन धर्म में जन्माष्टमी का विशेष महत्व है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां की जा रही थीं। शाम 8:00 बजे से मध्यरात्रि 12:00 बजे तक भजन संध्या का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें