फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों के साथ स्वास्थ्य, पर्यावरण और नशा मुक्ति पर काम करेगा कर्मचारी संघ : कुशाल शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक में आगामी अंतर विभागीय प्रतियोगिताओं की तैयारियों पर किया मंथन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। बुशहर कर्मचारी खेल संस्कृति एवं कल्याण संघ रामपुर की बैठक लोक निर्माण विभाग के परिधि गृह में हुई। बैठक में संघ की आय-व्यय प्रस्तुत करने के साथ आगामी गतिविधियों और कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। संघ के अध्यक्ष कुशाल शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की। कुशाल शर्मा कहा कि आगामी समय में खेल गतिविधियों के साथ स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति और अन्य सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों पर आम लोगों से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए भी संघ प्रयास करेगा। बैठक में हाल में आयोजित अंतर विभागीय खेल प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले प्रायोजकों को सम्मानित किया गया। रामपुर में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया। बैठक में आगामी अंतर विभागीय टूर्नामेंट को समय और परिस्थितियों के अनुसार इस बार पहले आयोजित करने का निर्णय लिया गया। खिलाड़ियों की रुचि को देखते हुए भविष्य में कबड्डी सहित अन्य खेलों को प्रतियोगिता में शामिल करने पर भी सहमति बनी। साथ ही रामपुर और आसपास के क्षेत्रों को खेल गतिविधियों से जोड़ने के लिए आपसी समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस मौके पर वॉलीबॉल एसोसिएशन रामपुर के अध्यक्ष बांका राम भलूनी, एमआर शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, पवन चौहान, साहिल सागर, प्रो. कुशाल शर्मा, गोविंद शाक्या, अनिल वर्मा, प्रदीप कुमार, चमन भारती, अरुण शर्मा, प्रीतम ठाकुर, चंद्र बदरेल, कामराज हस्टा, देवराज ठाकुर, चतर ठाकुर, कमल शर्मा, सोहन लाल सोनी, विकास और भागचंद वर्मा सहित कई अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें