फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चंद्र ग्रहण होने पर सूतक लगने के कारण बंद रहे मंदिरों की कपाट

विज्ञापन
रामपुर में संकट मोचन महावीर मंदिर के बंद किए गए कपाट। संवाद
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। होली से एक दिन पहले चंद्र ग्रहण होने पर सूतक लगने से मंगलवार को सुबह से रामपुर बुशहर समेत अन्य क्षेत्रों में मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए। शाम को चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिरों के कपाट खोले गए। पुजारियों के अनुसार, चंद्रमा के उदय के बाद शाम 6:20 बजे से चंद्र ग्रहण शुरू हुआ। यह शाम 6:47 बजे तक रहा। चंद्र ग्रहण से नौ घंटे पहले सूतक लगने के चलते सुबह से मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए। रामपुर शहर के ऐतिहासिक भगवान रघुनाथ मंदिर, अयोध्या राम मंदिर, श्री नृसिंह मंदिर, संकट मोचन महावीर मंदिर समेत तमाम मंदिरों के कपाट बंद रहे। शाम को चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद पूजा अर्चना करने के बाद मंदिरों को खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें