फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जिला स्तरीय नोगली मेला 26 से 28 जून तक सजेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
. ऐतिहासिक मेले में ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमेंगे लोग
विज्ञापन


. एसडीएम ने यातायात, पेयजल, विद्युत समेत अन्य व्यवस्था बनाने के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। नोगली में जिला स्तरीय मेला 26 से 28 जून तक सजेगा। यह मेला देवता साहिब नरेशर लक्ष्मी नारायण कुमसू की अगुवाई में मनाया जाएगा। मेले को लेकर मंगलवार को एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मेले के आयोजन से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं और तैयारियों की समीक्षा की गई। एसडीएम ने मेले के दौरान आने वाले देवी-देवताओं और श्रद्धालुओं के स्वागत की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके अलावा ठहरने, पेयजल, विद्युत, चिकित्सा, सुरक्षा, यातायात और स्वच्छता सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय रहते पूरे करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने कहा कि नोगली मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान का प्रतीक है। जिला स्तरीय नोगली मेला मानसून के आगमन का जश्न मनाने के लिए हर वर्ष रामपुर के नोगली में आयोजित किया जाता है। मेले के सफल आयोजन के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रशासन की प्राथमिकता रहेगी। बैठक में मेले के आयोजन के लिए आवश्यक बजट, विभिन्न गतिविधियों के संचालन और अन्य व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए, ताकि मेले का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। बैठक में तहसीलदार रामपुर योगेश कुमार, खंड चिकित्सा अधिकारी रामपुर डॉ. गगन शर्मा, एसईबीपीओ खंड रामपुर चमन लाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें