फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चिकित्सकों के खाली पद और निगम के बंद रूटों का उठा मुद्दा

विज्ञापन
रिकांगपिओ में जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक में चर्चा करते सदस्य। संवाद
विज्ञापन
जिला परिषद की बैठक में 15वें वित्तायोग की राशि खर्च करने पर हुई चर्चा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला परिषद किन्नौर की त्रैमासिक बैठक मंगलवार को रिकांगपिओ के जिला परिषद सभागार में हुई। अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष निहाल चारस ने की।बैठक में स्वास्थ्य संस्थानों में रिक्त पड़े चिकित्सकों और बंद पड़े बस रूटों का मुद्दा जोर-शोर से उठा। सदस्यों ने रिक्त पड़े पदाें और बस सेवाओं को जल्द बहाल करने की मांग उठाई। बैठक में मुद्दों पर की गई कार्यवाही का ब्योरा भी प्रस्तुत किया गया। बैठक में आय-व्यय के अनुमोदन पर चर्चा की गई और 15वें वित्तायोग के अंतर्गत प्राप्त राशि, आरएलबी टाइड ग्रांट की राशि के उपयोग पर चर्चा की गई। बैठक में अध्यक्ष निहाल चारस ने हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के जिन गांवों में परिवहन निगम के रूट बंद हैं, उनको सार्वजनिक किया जाए। इससे ग्रामीणों को सूचना उपलब्ध रहेगी और वे आवाजाही के लिए अन्य इंतजाम कर सकेंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग से जिले के प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में रिक्त पड़े चिकित्सकों के पदों को जल्द भरने की मांग की। बैठक का संचालन जिला पंचायत अधिकारी संजय तोमर ने किया। इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रिया नेगी, परियोजना अधिकारी आईटीडीपी घनश्याम दास, मुख्य चिकित्सा अधिकारी राकेश कुमार, जिला विकास अधिकारी प्यारे लाल नेगी, खंड विकास अधिकारी हिमांशी शर्मा समेत अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें