फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: उपायुक्त ने बच्चों के आधार कार्ड समय पर न बनने पर जताई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ(किन्नौर)। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने जिले में पांच साल तक के बच्चों के आधार कार्ड समय पर न बनने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को समय पर बच्चों के आधार कार्ड बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने पांच से 18 साल तक के आयु वर्ग के आधार कार्ड को बायोमेट्रिक अपडेट करने के निर्देश दिए। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक हुई। बैठक में पहले के दिए निर्देशों पर की गई कार्यवाही से उपायुक्त को अवगत करवाया गया। उपायुक्त ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के अंतर्गत बच्चों को आधार कार्ड से जोड़ने के लिए विद्यालयों के अध्यापकों को प्रशिक्षण प्रदान करें। इसके अतिरिक्त विद्यालय में अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट के शिविर लगाने के भी निर्देश दिए गए। इस मौके पर सहायक आयुक्त विपन ठाकुर, प्रबंधक भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण विजय एस सिंह, उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा डॉ. कुलदीप सिंह डोगरा, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा डॉ. अरुण कुमार गौतम, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी धनवीर सिंह ठाकुर सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें