फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों को सीबीएसई से जोड़ने का फैसला ऐतिहासिक : राकी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। प्रदेश में 134 सरकारी स्कूलों को सीबीएसई से जोड़ने के फैसले को हिमाचल प्रवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष काना सिंह राकी ने ऐतिहासिक करार दिया और इसका समर्थन किया। उन्होंने कहा कि देश में इस तरह का निर्णय पहली बार लिया गया। उन्होंने कहा कि इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री बधाई के पात्र हैं। सरकार ने विभिन्न राज्यों के शिक्षा मॉडल और विदेशों की व्यवस्थाओं का अध्ययन करने के बाद यह अहम कदम उठाया गया है। काना सिंह राकी ने इस फैसले का विरोध कर रहे कर्मचारी नेताओं पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कुछ लोग वर्षों से शहरों में कई साल से एक ही स्थान पर जमे हुए हैं। वहां से उनकी नौकरी कम राजनीति ज्यादा चलती है। अब उन्हें स्थानांतरण या परीक्षा प्रक्रिया का डर सता रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे नेता अपने शहरी आरामदायक पदों के छिनने की आशंका से बौखलाए हुए हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें