फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार का निर्णय लाखों युवाओं के साथ अन्याय : कदशोली

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)। भारतीय जनता युवा मोर्चा हिमाचल प्रदेश उपाध्यक्ष और शिमला संसदीय क्षेत्र प्रभारी सुशील कदशोली ने कहा कि प्रदेश सरकार का नौकरियों के संबंध में तुगलकी फरमान जारी हुआ है। सरकार ने दावा किया है कि जितनी नई नौकरियां लगेंगी, वे दो साल के प्रशिक्षण के बाद जारी की जाएंगी। यह बेरोजगार युवाओं के साथ अन्याय है। कदशोली ने कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस सरकार ने जारी घोषणापत्र में युवाओं को 1 लाख रोजगार देने का वादा किया था और पहली कैबिनेट में स्वीकृति देने की बातें कही थीं। आज प्रदेश सरकार को 3 वर्ष पूरे होने पर भी यह सार्थक नहीं हो पाया। रोजगार तो दूर अपितु युवाओं को भ्रमित और ठगने का काम किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें