रामपुर बुशहर। रामपुर के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में शुक्रवार को पोषण पखवाड़ा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में माताओं काे पैकेट बंद खाद्य पदार्थों के खतरे बताए गए। बाल विकास परियोजना अधिकारी शशि ठाकुर ने कहा कि उपमंडल की सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण पखवाड़े के तहत विभिन्न कार्यक्रम और जागरूकता शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी अभिभावकों को अपने बच्चों के लिए ताजा और घर पर बना खाना देना चाहिए।