फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्तमान शिक्षा प्रणाली को रोजगारोन्मुखी बनाया जाए : प्रेमी

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। वर्तमान शिक्षा प्रणाली को रोजगारन्मुखी बनाना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। आज अधिकांश विद्यार्थी केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित रह जाते हैं, जबकि सफलता का आधार कौशल, नवाचार और व्यावहारिक दक्षता है। भारत जैसे विकासशील देश में बेरोजगारी की समस्या इसलिए बढ़ रही है, क्योंकि शिक्षा प्रणाली उद्योगों की वास्तविक आवश्यकताओं से मेल नहीं खाती। यह बात समाजसेवी देविंद्र सिंह प्रेमी ने प्रेस को जारी बयान में कही। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रमों में सुधार कर तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक प्रशिक्षण और व्यावहारिक परियोजनाओं को शामिल किया जाना चाहिए। विद्यार्थियों को स्कूल स्तर से ही उनकी रुचि और योग्यता के अनुसार व्यवसायिक विकल्पों से परिचित करवाया जाना चाहिए। कॉलेज व विश्वविद्यालयों में उद्योगों के साथ साझेदारी कर इंटर्नशिप अनिवार्य की जानी चाहिए ताकि छात्र व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर सकें। प्रेमी ने कहा कि जब शिक्षा प्रणाली विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाकर उनमें आत्मविश्वास और कौशल विकसित करेगी, तभी राष्ट्र की प्रगति सुनिश्चित होगी। रोजगारोन्मुखी शिक्षा से न केवल बेरोजगारी घटेगी, बल्कि देश नवाचार और आर्थिक विकास के मार्ग पर अग्रसर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें