निरमंड (कुल्लू)। निरमंड के प्रमुख पर्यटन स्थल बागा सराहन में मैदान गीला होने के कारण रविवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ नहीं हो सका है। बागा सराहन के ऐतिहासिक और खूबसूरत मैदान में झीरू क्रिकेट कप प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है, लेकिन हाल ही मेें हुई भारी बारिश के कारण मैदान गीला है। इस कारण प्रतियोगिता कुछ दिनों के लिए स्थगित की गई है। स्थिति सामान्य होते ही क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू की जाएगी। युवक मंडल बागा सराहन के अध्यक्ष राहुल ठाकुर ने कहा कि झीरू क्रिकेट कप में कुल्लू, मंडी, आनी, शिमला और किन्नौर जिले की टीमें भाग लेंगी। विजेता टीम को 3 लाख और उपविजेता टीम को 1.50 लाख रुपये नकद राशि, ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। मैदान गीला होने के कारण प्रतियोगिता शुरू नहीं हो पाई है। जल्द क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा।