रामपुर बुशहर। नलाटी स्टेडियम सराहन में शोणितपुर यूनाइटेड क्लब सराहन की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। बारिश के कारण मैदान गीला रहा और मंगलवार को क्रिकेट मैच नहीं हो पाए। मौसम सामान्य होते ही क्रिकेट प्रतियोगिता के मुकाबले फिर से शुरू होंगे। आयोजक कमेटी के अध्यक्ष रविंद्र पैलेस ने कहा कि बार-बार हो रही बारिश के चलते मैच करवाने में दिक्कत पेश आ रही है। मैदान गीला होने के कारण मंगलवार को कोई भी मुकाबले नहीं खेले गए। मौसम के बिगड़े मिजाज को देखते हुए दो दिन बाद मुकाबले खेले शुरू होंगे।