फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नशीली दवाओं के साथ पकड़े गए आरोपियों को अदालत ने भेजा पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। बद्दी पुलिस एवं ड्रग नियंत्रक विभाग की संयुक्त टीम ने सालासर कांप्लेक्स बद्दी में छापामारी के दौरान नशीली दवाओं के साथ पकड़े गए आरोपियों को विभाग की टीम ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें 13 मई तक पुलिस की रिमांड पर भेज दिया है। कार्रवाई के दौरान कुल 2,23,084 नशीली गोलियां बरामद की गईं, जिनमें ट्रामाडोल हाईड्रोक्लोराइड की 1,61,920 गोलियां और एलप्राजोलन की 61,164 गोलियां शामिल हैं। छापामारी के दौरान मौके से यूपी के शिव पूजन प्रजापति और कानपुर के अनुराग शुक्ला को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में आरोपियों ने बिना लाइसेंस एवं परमिट के प्रतिबंधित दवाओं का अवैध भंडारण किया जाना पाया गया। बरामद नशीली दवाइयों को कब्जा पुलिस में लेकर थाना बद्दी में एनडीपीएस एक्ट के अधीन अभियोग पंजीकृत किया गया है। इसके अतिरिक्त मौके से भारी मात्रा में अन्य अवैध दवाइयां भी बरामद की गई हैं, जिनके संबंध में ड्रग विभाग की ओर से ड्रग एंड काॅस्मेटिक एक्ट के तहत भी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें