फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: क्यारी और पनोग के लिए तीन महीने से निगम की बस ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई से क्यारी और शिमला-रेयोघाटी रूट बंद, लोग परेशान
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


रोहड़ू। कोटखाई उपमंडल के क्यारी, पनोग और बघार पंचायत के लिए तीन महीने से हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसें नहीं चल रही हैं। निगम की बस सेवा ठप होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इन पंचायतों को जोड़ने वाली सड़कों के क्षतिग्रस्त होने से निगम अपनी बसें नहीं भेज रहा है। कोटखाई से क्यारी और शिमला-रेयोघाटी रूट तीन माह से बंद पड़े हैं। इसके चलते क्यारी, पनोग, बघार, जोल, हलाई, कनेटा, गाणी, ढीलवी, चड़ोल, भूईला, नेहरा, बणेव और रयोघाटी समेत कई गांवों के ग्रामीण परेशान हैं। तीन महीने का समय बीत गया है, लेकिन बस सेवा को बहाल करने के लिए कोई भी उपयोगी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। स्थानीय ग्रामीण, सरकारी, गैर सरकारी कर्मचारियों और स्कूली बच्चों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस सेवा बंद होने के कारण लोगों को टैक्सियों में मुंह मांगा किराया देना पड़ रहा है। क्यारी पंचायत के प्रधान दुरमा चौहान, पनोग पंचायत की प्रधान रजनी चौहान, क्यारी पंचायत के उपप्रधान चेतन कड़ेईक, पूर्व प्रधान मनमोहन चौहान, महेंद्र चौहान, सुंदर चौहान, प्रभुदयाल, जोगिंद्र चौहान और बलवंत ने बताया कि प्रदेश सरकार से मांग उठाई है कि सड़कों को शीघ्र ठीक किया जाए ताकि मार्ग पर निगम की बस सेवा बहाल हो सके। बस सेवा बंद होने से स्कूली बच्चे और सरकारी कर्मचारियों को परेशानी का सामना न करना पड़ रहा है।
सड़कें बसों के चलते योग्य नहीं
परिवहन निगम के अड्डा प्रभारी प्रकाश ने बताया कि सड़कें अभी बसों के चलने योग्य नहीं हैं। जैसे ही सड़कें बस योग्य होंगी, तो रूट बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें