फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: निगम की बस चार माह बाद दरकाली पहुंची, ग्रामीणों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
जगोटी में डंगा ढहने से जुलाई से आधे रास्ते तक जा रही थी बस
विज्ञापन

दरकाली और मराला गांव के ग्रामीणों को मिली सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस सेवा दरकाली गांव तक दोबारा करीब चार माह के लंबे इंतजार के बाद शुरू हो गई है। जगोटी में सड़क का डंगा ढहने के कारण जुलाई से रामपुर-दरकाली रूट पर बस आधे रास्ते तक ही जा रही थी। इससे दरकाली और मराला गांव के ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सड़क पर डंगे का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लोक निर्माण विभाग ने सड़क को बसों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया है। साथ ही निगम की बस भी दरकाली तक पहुंचने लगी है। बस सेवा बहाल होने से ग्रामीणों, मरीजों और स्कूली विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली है। दरकाली पंचायत के उपप्रधान टेक सिंह बदरेल ने कहा कि बस सेवा शुरू होने से ग्रामीणों, मरीजों और विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने चार माह से बस सेवा के लिए बाधित सड़क को बहाल करने पर लोक निर्माण विभाग का आभार जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें